Hajipur News: उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए उद्योग वार्ता आयोजित
हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- उद्यमियों की समस्याओं और विकास पर चर्चा Hajipur News: जिला मुख्यालय स्थित जिला उद्योग केंद्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों की समस्याओं के समाधान एवं उनके उद्यमों के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता का मुख्य उद्देश्य योजना के लाभुकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस दौरान प्रथम किस्त की राशि प्राप्त कर चुके एवं अब तक राशि से वंचित लाभुकों से उनके उद्यमों की स्थिति,उद्योग स्थापना की प्रक्रिया तथा आवेदन एवं बैंकिंग प्रक्रिया से संबंधित कठिनाइयों की जानकारी ली गई। जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है,उनसे उनके उद्योगों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.