हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय परिसर,हाजीपुर स्थित पुष्करणी सभागार में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत पुलिस एवं मद्य निषेध थानों में जप्त वाहनों की नीलामी वाहन नीलामी समिति के समक्ष निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। नीलामी की कार्यवाही के दौरान निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप इच्छुक व्यक्तियों से डाक बोली प्राप्त की गई। प्राप्त बोलियों पर समिति द्वारा विचारोपरांत कुल 22 जप्त वाहनों की नीलामी की गई,जिसमें 17 मोटरसाइकिल, 02 टैंकर एवं 03 चार पहिया वाहन शामिल हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की गई। शेष जप्त वाहनों की नीलामी के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी,जिसकी सूचना नियमानुसार समय पर प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर संब...