हाजीपुर, सितम्बर 12 -- Hajipur News: दो बाइकों की टक्कर में 16 वर्षीय किशोर विशाल कुमार पिता मंटू पासवान निवासी ग्राम दयालपुर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए राजापाकर सीएचसी में भेजा गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार को घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा इस संबंध प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। वैसे बाइक जप्त करने की सूचना मिली है।‌ घटना शुक्रवार की देकर शाम की बताई गई है। -संतोष वर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...