हाजीपुर, अगस्त 8 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के गोरौल गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया। इस मामले में गांव के ही पीड़िता रंजु देवी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए राशि मिला था। इसी को लेकर कुछ लोग आ धमके और कहने लगे कि यदि घर बनाना है और शांति से रहना है तो रंगदारी के रूप में 50 हजार देना होगा। इस पर पीड़िता ने कहा कि हम विधवा है। आय का हमारे पास कोई साधन नहीं है। जो पैसा मिला है उसी से घर बना रहे हैं। इस पर सभी भड़क गए और लाठी, डंडा से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और बाल पकड़ कर घसीटते हुए कपड़ा फाड़कर दिया और गले से सोने का जितिया एवं मजदूर को देने...