हाजीपुर, सितम्बर 23 -- Hajipur News: एसडीपीओ सदर-2 लालगंज गोपाल मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने आधा दर्जन से अधिक लूट कांड में शामिल एक अपराधकर्मी को लूटी गई जेवरात के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते 17 सितंबर को लालगंज बाईपास सब्जी मंडी के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधकर्मियों ने मायके से ससुराल जा रही एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसका उसने लालगंज थाना में मामला दर्ज कराया था।

जांच टीम का गठन कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के द्वारा एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लालगंज और जिला आसूचना इकाई के साथ टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय आसूचना, तकनीकी एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान करते हुए लूटकांड के एक अभियुक्त करताहां थाना क्षेत्र के घटारो के विक्रम कुमार उर्फ विक्...