हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को केंद्र से मिलने वाली सुविधा और बच्चों के पोषण के बारे में बताया जा रहा है। बुधवार को महुआ के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम के जरिए लोगों को अपने-अपने बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता को बताया गया। उन्हें बताया गया कि छोटे बच्चे कुपोषण से कैसे बचे। इसके लिए क्या करना जरूरी है। बच्चों को बाल्यावस्था में कुपोषण से बचने के लिए क्या-क्या भोजन दें। इसके बारे में बताया जा रहा है। साथ ही छोटे बच्चों में टीकाकरण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महुआ के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी के साथ भाजपा के सुरे...