हाजीपुर, अगस्त 16 -- Hajipur News: रविवार को कटहरा थाना के मजियां गांव स्थित विषहर स्थान पोखर पर आयोजित 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ की कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन बजरंगबली हनुमान मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर की जा रही है। कलश शोभायात्रा का उद्घाटन पंचायत पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया। वहीं श्रद्धालु कन्याएं कलश लेकर मजियां,प्रेमराज गांव भ्रमण करते हुए पिरोई मठ शिव मंदिर पहुंची। जहां से कलश में जलभरी कर वापस यज्ञस्थल पहुंच कलश स्थापना की गई। ग्रामीणों की सहयोग में आयोजित इस यज्ञ की पूर्व संध्या भगवान की पूजा-अर्चना की गई। जिसे पूजा मटकोर भी कहा जाता है। सोमवार की दोपहर यज्ञ शुरू होकर मंगलवार की दोपहर संपन्न होगी। -अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...