हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- हाजीपुर में शरद पूर्णिमा का उत्सव Hajipur News: हाजीपुर। संवाद सूत्र अश्विन शुक्ल पूर्णिमा की रात रविवार को हाजीपुर शहर चांदनी में नहाया हुआ है। मान्यता है कि आज के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणों से अमृत बरसता है। पूर्णिमा को लेकर शहर के घर-घर में देर रात तक खीर बनाकर चांदनी में गृहणियों ने रखा। रविवार की शाम शरद पूर्णिमा धूम धाम से मनाई गई। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि रविवार दोपहर 11:55 बजे से शुरू हुई है और कल 26 अक्टूबर सुबह 9:41 बजे तक रहेगी। देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने खीर बनाकर पूर्णिमा की चांदनी में रखा। शरद पूर्णिमा को लेकर शहर के पौराणिक मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन को लेकर लाइन लगी रही । रामभद्र स्थित राम-जानकी मंदिर, स्टेशन स्थित मंदिर और काली मंदिर सहित अन्य मंदिर...