हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: उत्पाद विभाग की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ियो चौड़ से 4000 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक तीन पहिया टेंपो भी जब्त किया गया। इस संबंध में उत्पाद थाना,महुआ में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन एवं कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: 70 लीटर देसी शराब बरामद 1000 लीटर कच्चा जावा नष्ट, एक गिरफ्तार जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शरा...