हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गराही गांव में दो युवकों द्वारा बीते कुछ महीनों से मादक पदार्थ एवं शराब का अवैध कारोबार का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने एवं लूटपाट किए जाने का प्राथमिकी किया गया है। गंभीर जख्मी व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा में प्राथमिक उपचार किए जाने के पश्चात बेहतर इलाज हेतु गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है जहां इलाज जारी है। घटना बीते 20 अगस्त के शाम करीब 4 बजे की है।

घटना का विवरण इस मामले में जख्मी सुजीत कुमार ने अपने ग्रामीण रोशन कुमार एवं ऋतिक कुमार एवं अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि आरोपी रोशन कुमार एवं ऋतिक कुमार बीते कुछ महीनों से कोटा एवं शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। जिसका विरो...