हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: लाइन डे के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने पुलिस केंद्र स्थित अवकाश शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अवकाश शाखा में संधारित सभी पंजियों,अभिलेखों एवं कार्यालयीय कार्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव एवं अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए। लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन और कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बरतने का निर्देश दिया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...