हाजीपुर, सितम्बर 9 -- Hajipur News: लालगंज थाना ने अलग अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि लड़की के अपहरण मामले में जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र निवासी विट्ठल राम के बेटा राजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। वही दूसरे मामले में नुनु बाबू चौक निवासी लक्ष्मण पासवान के बेटा पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुरानटांड़ गांव से दो वारंटी बच्चू महतो के बेटा नितेश महतो और स्व विजय महतो का लड़का मेघु महतो को भी गिरफ्तार किया गया।सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...