हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Hajipur News: वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने 28 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दहेज हत्या कांड में 01,अपहरण कांड में 01,उत्पाद अधिनियम कांड में 14 एवं अन्य कांडों में 02 लोगों को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने 12 वारंट एवं 79 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 8.20 लीटर लीटर देसी शराब एवं 55.290 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 38 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बाइक बरामद किया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...