हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापटांड गांव में जमीन विवाद में एक विधवा महिला के साथ गाली ग्लौज और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला गीता देवी पति स्व.सुवोध कुमार सिंह ने भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। दर्ज मामले में कहा गया है कि मेरे पति का बहुत दिन पहले मृत्यु हो गई। मेरे दो पुत्र है,दोनों बाहर रहते है। मैं घर में अकेली रहती हूं। मैं अपने हिस्से के जमीन में घर बना रहे लेकिन मेरे भैसूर प्रमोद सिंह पिता लक्ष्मण सिंह,राजीव रंजन पिता प्रमोद सिंह आदि मिलकर घर का दिवार और पिलर तोड़ दे रहे है। विरोध करने पर गाली ग्लौज और मारपीट करते है। इतना ही नहीं उपरोक्त लोग कहते है की तुम घर छोड़कर भाग जाओ नहीं तो जान मार देगें। उक्त लोगों द्वारा लाखों का नुकसान कर दिए है। एवं घर घुसकर 50 ब...