हाजीपुर, नवम्बर 9 -- सोनपुर और पातेपुर में अन्नकूट महोत्सव Hajipur News: हाजीपुर। हि.टी. विश्वप्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र के श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् सोनपुर में 9 नवम्बर कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् में पारम्परिक विधि-विधान से गोवर्द्धन महोत्सव अन्नकूट महामहोत्सव बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष का सहस्त्र धारा, पद्मधारा चक्रधाराओं से दिव्य औषधियों एवं दिव्य रस रसायनों से महाभिषेक एवं दिव्य शृंगार किया गया। गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की मूर्ति बनाकर षोडशोपचार से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन हुआ। इस अवसर पर 56 भोग भगवान को समर्पित किए गए। इस अवसर पर सोनपुर विधायक विनय सिंह, अरुण कुमार,राज कुमार, रतन कुमार, बबलू तिवारी, भोला सिंह, आदित्य कुमार सिंह, डॉ अनील कुमार सिंह, सोहन...