हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: अज्ञात वाहन की धक्के से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर बखरी सड़क मोड़ मवेशी घाट के पास घटी। घटना के काफी देर बाद मृतक की पहचान हुई और उसके सगे संबंधी वहां पहुंच गए। वही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान सराय निवासी ध्रुव चौधरी के पुत्र करीब 30 वर्षीय पवन चौधरी के रूप में हुई।

घटना का विवरण बताया जा रहा है कि मृतक सराय में हार्डवेयर के दुकान चलाता था। वह किसी काम से महुआ आया था। इस दौरान वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त जगह पर पहुंचा था कि किसी वाहन ने उसे झटका मार दिया। जिससे वह सड़क पर औधे मुंह गिर गया। लोगों का कहना है कि औधे मुंह गिरने के कारण चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत होकर काफी र...