हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: जंदाहा बाजार स्थित एक होटल के पास से एक ग्राहक की बाइक की डिक्की तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा 50 हजार नगद चोरी कर लिए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में महिसौर थाना के चांद सराय निवासी योगेश्वर सिंह ने अज्ञात चोर के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि वह स्टेट बैंक पटोरी शाखा से अपने खाता से 50 हजार रुपए की निकासी कर अपने बाइक के डिक्की में रखकर अपने घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान जंदाहा बाजार स्थित एक होटल में नाश्ता करने के लिए रुके। जहां उन्होंने अपनी बाइक होटल के बाहर खड़ी कर दी। उसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनकी बाइक की डिक्की तोड़कर डिक्की में रखे गए 50 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। पुलिस मामले की अनुसंधान में लगी है। -प्रभात ठाकुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...