हाजीपुर, सितम्बर 29 -- Hajipur News: जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर बटेश्वर नाथ गांव स्थित एक घर से रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए नगद एवं लाखों की संपत्ति चोरी कर फरार हो जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पानापुर बटेश्वर नाथ निवासी रंजू कुमारी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

चोरी का समय और तरीका बताया गया है कि बीते रविवार की रात्रि करीब 2 बजे उनके घर के दीवाल एवं खिड़की के सहारे घर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा घर से सोने का जेवरात, मोबाइल एवं नगदी चोरी कर ली गई। बताया गया है कि सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि उनके घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जिसके दौरान पाया गया कि उनके घर स्थित कमरा में रखा गया दो मोबाइल, सोने का अंगूठी, घड़ी एवं नगद 3 लाख 60 हजार रुपए अज्ञात चोर...