हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर और मुरौवतपुर पंचायत की सीमा पर स्थापित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 501 कन्याएं कलश लेकर शामिल हुई। कलश यात्रा गनियारी गंगा नदी घाट से प्रारम्भ होकर मंदिर तक पहुंचा। गनियारी गंगा नदी के घाट पर वैदिक रीतियों से पूजा अर्चना एवं संकल्प के साथ सभी 501 कलश में गंगा नदी का पवित्र जल भरा गया।

कलश यात्रा की शुरुआत घोड़ा एवं बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा गनियारी से प्रारम्भ हुई। रास्ते में जगह जगह पर कलश यात्रियों का स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर सभी कलश को मंदिर परिसर में मंत्रोचार के साथ स्थापित किया गया। पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राय,मुखिया जानती देवी, समाजसेवी श्यामनंदन राय, प्रमुख ममता कुमारी, समाजसेवी अभिमन...