हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Hajipur News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जीवन सृजन हेतु लिया गया प्रतिज्ञा सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वैशाली प्रखंड के सभी पंचायतों एवं प्रखंड कार्यालय अंतर्गत स्वस्थ वृद्धावस्था अंतर पीढ़ीगत बंधन तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों कल्याण एवं योगदान के प्रति जागरूकता हेतु प्रतिज्ञा ली गई। जिसमें बिहार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याणकारी नियमावली 2012 के बारे में जागरूकता साझा किया गया एवं युवा बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। बच्चों एवं आम जनों के साथ व्यापक समंजस स्थापित करते हुए समाज में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और देखभाल करने हेतू करुणा की प्रतिबद्धता समझाया गया। इस अवसर पर बीडीओ चंदन कुमार ने कहा कि सभी युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के प...