नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Hajipur Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की हाजीपुर सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी। बीजेपी के अवधेश सिंह आगे चल रहे हैं। राजद के देव कुमार चौरसिया पिछड़ गए हैं। 2020 के चुनाव में अवधेश सिंह ने 2990 वोट के मामूली अंतर से देव कुमार चौरसिया को हराया था। अवधेश सिंह हाजीपुर से लगातार दो बार के विधायक हैं। यह भी पढ़ें- Live- NDA बनाम महागठबंधन, किसके साथ होगा बिहार का जनादेश? कुछ देर में गिनती Hajipur Chunav Result 2025 LIVE: सुबह 11.35- Hajipur Chunav Result 2025 LIVE- आठ राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के अवधेश सिंह 8635 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो 2020 में हाजी...