नई दिल्ली, जून 24 -- बदलता लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी और बार-बार हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल बालों की चमक और मजबूती को धीरे-धीरे कम कर देता है। ऐसे में बाल रूखे, बेजान और कमजोर दिखने लगते हैं। अगर आप भी मुलायम, घने और चमकदार बालों की चाह रखते हैं, तो घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। दही और चावल से तैयार किया गया हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देने का एक आसान और किफायती तरीका है। यह मास्क बालों को नमी देने, उन्हें मुलायम बनाने और उनकी नेचुरल शाइन वापस लाने में मदद करेगा। अच्छी बात यह है कि इसे घर में मौजूद चीजों से आसानी से बना सकते हैं।दही बालों के लिए दही में प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं। यह स्कैल्प को नमी देने के साथ रूखेपन को कम करने में भी सहायक है। दही लगाने से ब...