नई दिल्ली, जून 14 -- वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। फिल्म ने 9 दिनों में 40 करोड़ कमाए हैं। दूसरे शनिवार को फिल्म ने सवा 2 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी और कांसेप्ट को ऑडियंस से मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है। इसलिए फिल्म 9 दिनों में कम ही कलेक्शन कर पाई है। फिल्म डेविड धवन ने डायरेक्ट की है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद डायरेक्टर ने रिटायरमेंट ले लिया है।फिल्म की कमाई वरुण धवन की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। ऐसे में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से एक्टर को उम्मीदें थीं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ रुपए है। कलेक्शन की बात...