नई दिल्ली, मई 4 -- Guwahati Central Election Result 2026 Live : गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट (Guwahati Central Seat) के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। 6 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद अब नतीजे भी सामने आने लगे हैं। यहां कुल 16 राउंड की मतगणना होगी। इस सीट पर BJP के उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता, असम जातीय परिषद (AJP) की कुंकी चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला है। 9 अप्रैल को हुए असम विधानसभा चुनाव में गुवाहाटी सेंट्रल में 76.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। गुवाहाटी सेंट्रल सीट असम के कामरूप मेट्रो जिले में आती है। इस नई सीट को 2023 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद बनाया गया था। यह सीट गुवाहाटी शहर के वाणिज्यिक और प्रशासनिक केंद्र को कवर करती है। गुवाहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट उन शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों से बनी ...