गुरुआ, नवम्बर 14 -- Gurua Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में गया जिले की गुरुआ सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। गुरुआ सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपेंद्र प्रसाद आगे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मौजूदा विधायक विनय कुमार पीछे हो गए हैं। 2020 के चुनाव में विनय कुमार ने भाजपा के राजीव नंदन दंगी को 6 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। बता दें कि इस चुनाव में गुरुआ सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां क्लिक कर पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट्सGurua Assembly Seat Result LIVE UPDATES 10:30AM Gurua Assembly Seat Result LIVE 2025: चार राउंड की गिनती के बाद गुरुआ सीट से भाजपा के उपेंद्र प्रसाद 13654 वोट हासिल करते हुए 2479 मतों से आगे चल रहे हैं। राजद के विनय कुमार दूसरे नंबर पर हैं। Gu...