नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि गुरु अपने ही नक्षत्र में जा रहे हैं। इस दौरान शुक्र और बुध का प्रभाव भी सक्रिय रहेगा, जिससे कुछ राशियों के लिए धन, सम्मान, करियर और व्यक्तिगत विकास के मजबूत योग बन रहे हैं। गुरु की यह स्थिति विशेष रूप से उन राशियों के लिए शुभ फल देने वाली साबित होगी जिन पर उनका प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ रहा है।मिथुन राशि - करियर और आर्थिक उन्नति मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद सकारात्मक रहेगा। इस दौरान करियर में नई दिशा मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बड़े फैसले लेने का साहस और सफलता दोनों मिलेगा। ...