नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Guru Purnima 2026 Wishes: 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। ये दिन खासकर उन लोगों को शुक्रिया कहने का दिन है जिससे हमें कुछ ना कुछ अच्छा सीखने को मिला है। गुरु हर रूप में हमारी जिंदगी में होते हैं जो सही-गलत की पहचान करना सिखाते हैं। मुश्किल से मुश्किल समय में सही रास्ता चुनने की सीख भी देते हैं और इनकी वजह से हम बेहतर इंसान बन पाते हैं। इस खास मौके पर अगर आप अपने गुरु, माता-पिता या फिर किसी भी शख्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं तो कुछ खास संदेश उन्हें भेज सकते हैं। नीचे पढ़ें गुरु पूर्णिमा पर भेजने के लिए 15 खास यूनीक विशेज-यहां देखें गुरु पूर्णिमा पर अपनों को भेजने के लिए 15 खास संदेश- 1. गुरु हमें सिर्फ सही रास्ता ही नहीं दिखाते हैं बल्कि खुद पर भरोसा करना भी सिखाते हैं। आप से बहुत कुछ सीखने को मिला है। गुरु पूर्णिम...