नई दिल्ली, जुलाई 27 -- गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 29 जुलाई 2026 को पड़ेगा। गुरु का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जो ज्ञान, बुद्धि और करियर का कारक माना जाता है। अगर कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो, तो इस दिन किए गए उपाय बरकत बढ़ा सकते हैं और करियर में तरक्की दिला सकते हैं।गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व गुरु पूर्णिमा को ज्ञान और गुरु के सम्मान का दिन माना जाता है। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। इस दिन उनकी पूजा करने से ज्ञान बढ़ता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। नौकरी में अटकन या बिना वजह धन हानि हो रही हो, तो ये उपाय फायदेमंद साबित हो सकते हैं। श्रद्धा से किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा करें गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति दोनों की पूजा ...