Gurgaon News: 54 लंबित चालानों वाली बाइक पकड़ी, पुलिस ने किया जब्त
गुड़गांव, अक्टूबर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बुधवार को पास्को रेड लाइट के पास वाहन जांच के दौरान एक एक ऐसी मोटरसाइकिल को पकड़ा, जिसके खिलाफ एक-दो नहीं बल्कि पूरे 54 चालान लंबित थे और इन पर कुल एक लाख 13 हजार 500 का भारी-भरकम जुर्माना बकाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोनल अधिकारी एएसआई रामकिशन पास्को रेड लाइट पर अपने दल के साथ नियमित वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदेह के आधार पर रोकी गई एक मोटरसाइकिल के नंबर और रिकॉर्ड की जब ऑनलाइन जांच की गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। वाहन के पोर्टल पर कुल 54 यातायात चालान पेंडिंग मिले, जिनकी कुल देय राशि एक लाख 13 हजार 500 थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने तुरंत प्रभाव से मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और उसे सुरक्षित रूप से निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.