गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए पेट्रोल पंपो पर सख्ती शुरू कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश संख्या 101 के कड़े अनुपालन में, जिला परिवहन अधिकारी और सहायक जिला परिवहन अधिकारी के दिशा-निर्देशों पर जिले भर में एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। टीमों ने शनिवार को शहर के 53 पेट्रोल पंपो की जांच की। जांच के दौरान 83 वाहन चालक बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के मिले। जिन पर विभाग की टीमों ने सभी पर जुर्माना लगाया है।

पेट्रोल पंपों पर व्यापक निरीक्षण अभियान बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण नियमों को धरातल पर लागू करने के लिए एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया था, जिसमें हरियाणा परिवहन विभाग की आरटीआई इंस्पेक्टर टीम और जिला खाद्य एवं...