गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। शहीद प्रदीप सिंह डिफेंस एकेडमी रतनथल की तरफ से रविवार को आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में धावकों ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि सरपंच जयभगवान थे। यह प्रतियोगिता कोच नरेश चौहान की देखरेख में सम्पन्न हुई। कोच नरेश चौहान ने कहा कि 1600, 800 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। 1600 मीटर दौड़ में यश जमालपुर, रवि गुर्जर, योगेश बाज एकेडमी, 800 मीटर दौड़ में यश जमालपुर, सादाब गुरुग्राम, सोनू भिवानी, 400 मीटर दौड़ में हरीश, कमल बाज एकेडमी, हिमांशु भिवाड़ी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...