गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। स्कूल बसों में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन व आरटीए की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 127 बसों की जांच की गई, जिसमें 13 स्कूल बसों में लापरवाही मिली। आरटीए की टीम ने सभी 13 बसों का चालान कर दिया। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों और डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष संयुक्त जांच अभियान के दूसरे दिन भी आरटीए की टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखी। अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न स्कूलों में चलने वाली 127 स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Noida News: नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहीं नौ स्कूली वाहनों के चालान इस दौरान...