Gurgaon News: 11वें आयुर्वेद दिवस पर शीतला माता मंदिर में होगा मुख्य आयोजन
गुड़गांव, सितम्बर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद थीम के तहत आयुष विभाग, गुरुग्राम द्वारा 23 सितंबर को जिले में विशेष आयुष स्वास्थ्य शिविरों और जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयुष विभाग की ओर से मुख्य आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम में किया जाएगा, जो सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से आयुष ग्राम हसनपुर और आयुष ग्राम घोषगढ़ में भी विशेष आयुष स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.