गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में 2026-27 सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ अब छात्राओं के बीच हॉस्टल में जगह पाने की दौड़ शुरू हो गई है। शहर के मात्र सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में ही सरकारी स्तर पर छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। कॉलेज में पांच हॉस्टल हैं, जिनमें करीब 800 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए अब हॉस्टल आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीटों की उपलब्धता और निर्धारित मानकों के आधार पर मेरिट तैयार कर छात्राओं को हॉस्टल आवंटित किया जाएगा। हॉस्टल में प्रवेश के लिए छात्राओं को अलग-अलग श्रेणियों के तहत पात्रता पूरी करनी होगी। मेधावी छात्राओं के अलावा कॉलेज से 50 किलोमीटर से अधिक...