गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: रेवाड़ी,अशोक वधवा। थाना माडल टाउन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव ततारपुर खालसा निवासी संजय व गांव कंवाली निवासी अश्वनी के रूप में हुई है। आरोपियों को पोसवाल चौक स्थित शराब ठेके के बाहर से पकड़ा है। मामला दर्ज कर लिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...