गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जमीनी विवाद में हथियार के बल पर एक महिला की वर्कशॉप का जेसीबी से शट्टर तोड़ने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-17-18 में मुकदमा दर्ज हुआ है। सरहौल निवासी सरीता यादव ने पुलिस में शिकायत दी कि पासो बॉडी शॉप के सामने उसकी वर्कशॉप है। उसके परिवार के श्रीभगवान, अंकुर, साहिल और नवीन ने उसकी वर्कशॉप की जमीन को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी, जिसका जवाब उसने दाखिल कर दिया था। आरोप है कि 14 जुलाई को इन्होंने जेसीबी से उसकी वर्कशॉप के शट्टर और शीशे का गेट तोड़ दिया। अंकुर के हाथ में बंदूक थी। उसने वर्कशॉप मैनेजर को धमकी दी कि यदि विरोध किया तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...