Gurgaon News: स्वास्थ्य मंत्री पर पंकज डावर ने तंज कसा
गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। गुरुग्राम में प्रस्तावित नए सिविल अस्पताल के निर्माण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा अस्पताल के निर्माण में रोड़े अटकाए जाने संबंधी दिए गए बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि सरकार के मंत्री ही खुद विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं, तो ऐसी सरकार क्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपसी राजनीतिक खींचतान और द्वेष के कारण गुरुग्राम की जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। पंकज डावर ने स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बताया था कि अस्पताल निर्माण के कुल बजट में से 70 करोड़ रुपये हरियाणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.