गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के संदेश के साथ सोमवार सुबह पिंकथॉन डे का चौथा संस्करण आयोजित हुआ। सुबह छह बजे शुरू हुई तीन किलोमीटर की दौड़ में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शारीरिक फिटनेस के साथ महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और वित्तीय जागरूकता का संदेश भी दिया गया। पिंकथॉन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों की भागीदारी ने फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी रेखांकित किया। पिंकथॉन डे केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं रहा। भारत, बांग्लादेश और नी...