गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। शहर में रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की स्मृति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने रविवार को सिविल लाइंस के स्वतंत्रता सेनानी स्मारक से तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो जिला सैनिक बोर्ड, सोहना चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, लघु सचिवालय से होकर वापस स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर समापन हुआ। अंकिता शर्मा को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के रूप में तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया l समिति अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सम्मान देने के लिये कार्यक्रम आयोजित किया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द, जय तिरंगा समेत देश भक्ति के नारे लगाए ग...