गुड़गांव, सितम्बर 6 -- Gurgaon News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ी बाल बाल बचे, सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल उठे गुरुग्राम, संवाददाता। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रविवार सुबह करीब 7:15 बजे क्रिकेट पवेलियन का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे हुए थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन इससे खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- नेताओं के कोटघटना का विवरण क्रिकेट पवेलियन के जिस हिस्से का छज्जा गिरा, उसके ठीक नीचे बारिश के कारण मिट्टी और गंदगी जमा थी। ऐसे में उस तरफ रविवार सुबह कोई अभ्यास नहीं कर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मलबा फैल गया। इस हादसे ने सबसे बड़े सार्वजनिक खेल परिसरों में शामिल देवी लाल स्टेडियम में खिलाड़ियो...