गुड़गांव, अगस्त 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में ट्रैफिक से लेकर प्रदूषण, पानी की बचत और कचरा प्रबंधन तक रोजमर्रा की कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे स्कूली छात्र भी रूबरू होते हैं। अब इन समस्याओं को देखकर सिर्फ सवाल उठाने के बजाय छात्र उन पर शोध और प्रयोग कर सकेंगे। नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू की जा रही प्रयास योजना में बेहतर प्रोजेक्ट को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद के साथ शिक्षकों और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रयास 2026-27 योजना के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शोध और नए प्रयोगों से जोड़ने की तैयारी है। इसका उद्देश्य छात्रों में केवल पाठ्यक्रम पूरा करने की बजाय जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और समस्या को समझकर समाधान खोजने की आदत विकसित करना है। विद्यार्थी विज्ञान, गणित समेत अलग-अलग विषयों में अपनी ...