गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पालम विहार स्थित जेम्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को उस समय जंग का मैदान बन गया, जब स्कूल के एक बड़े कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना भीषण था कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों के साथ-साथ कुर्सियों से भी हमला किया। इस हिंसक झड़प के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र मर्यादाओं को लांघकर गाली-गलौज और मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन जानकारी के मुताबिक जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को एककार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र शामिल हुए थे।

झगड़े का कारण कार्यक्रम के दौरान ही किसी बात को लेकर दो छात...