गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर के वार्ड नंबर 20-21 के चौक पर सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। यह गड्ढा पिछले करीब 20 दिन से सड़क के नीचे मिट्टी धंसने से बना है। इस चौक से 24 घंटे छोटे और भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। शहर के सांप की नंगली मोड से सोहना ढाणी जाने वाले मार्ग पर वार्ड 20-21 के चौक पर करीब 20 दिन पहले सड़क के नीचे मिट्टी बैठने से गड्ढा बना हुआ है। चौक से जा रहा बरसाती नाले का जमीन के अंदर से पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे सड़क के नीचे बना गड्ढा पहले से भी गहरा होता जा रहा है। चौक के आसपास मकानों में रहने वाले लोगों ने अपने घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा को गिराते रहते है। लेकिन स्थानीय लोगों से उक्त गड्ढा पूरा नहीं भर रहा है। यह गड्ढा लोगों की जान लेने को आतुर हो रहा है。...