गुड़गांव, अगस्त 8 -- Gurgaon News: सोहना,नरेश कुमार। नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में पिछले दो दिन से कूड़ा-कचरा नहीं उठा। शहर में न सफाई हुई और न ही कचरे के ढेरों को उठाया गया है। जिसके चलते शहर में लोगों पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाईकर्मी एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए है। नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल का शनिवार को तीसरा दिन रहा। दो दिन क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सफाई होने या न होने का शहरवासियों को पता नहीं चल सके। शनिवार को बारिश न होने और जगह-जगह सड़कों के गड्ढ़ों में जलभराव होने तथा कचरे के ढे़र पड़े होने से आम रास्तों से लेकर सड़कों पर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। शहर के बाजारों में बने कचरा केन्द्रों का कूड़ा पैदल चलने वाले नागरिकों के पैरों नीचे कूचल रहा है। जिससे लोगों को पैदल चलना...