गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: - विधायक तेजपाल तंवर ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक, अतिक्रमण हटाने और डंपिंग स्टेशन पर दिया कड़ा संदेश सोहना, नरेश कुमार। दीवाली के पावन पर्व से पहले सोहना शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों और शहर में बढ़ते अतिक्रमण को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन और जन प्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को सोहना-तावडू के विधायक तेजपाल तंवर ने नगर परिषद कार्यालय में सभी पार्षदों और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ एक अहम विकास बैठक की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को पटरी पर लाने को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह, एसडी...