गुड़गांव, सितम्बर 23 -- Gurgaon News: - करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा यह विशेष आकर्षण, रात के समय दुधिया रोशनी से जगमगाएगा चौक सोहना, नरेश कुमार। सोहना नगर परिषद ने शहर के ऐतिहासिक शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक की सुंदरता को और अधिक निखारने के लिए एक नई और आकर्षक योजना तैयार की है। फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण के तहत वहां छह फीट ऊंचा और चार फीट चौड़ा भव्य त्रिशूल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पर्यटकों के लिए बनेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र त्रिशूल रात के अंधेरे में भी दुधिया रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। सोहना शहर को भगवान शिव के नाम पर शिव की नगरी के रूप में मुख्य रूप से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, अरावली पहाड़ी की तलहटी से निकलने वाले गंधक युक्त गर्म पानी के कुंड को इसी धार्मिक आधार पर शिव कुंड नाम द...