गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। डंपिंग यार्ड को लेकर गठित कमेटी जल्द ही प्रदेश निकाय मंत्री विपुल गोयल से मिलेगी। कमेटी और निकाय मंत्री डंपिंग यार्ड समस्या का एक साथ बैठकर समाधान निकालने पर विचार विमर्श करेंगे। हाउसिंग सोसाइटी बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बंसल ने बताया कि गुरुग्राम का कचरा सोहना में लाकर गिराने को लेकर उठे विवाद को समाप्त करने के प्रयास तेज किए जा रहे है। बंसल ने बताया कि उनकी प्रदेश सरकार में निकाय मंत्री विपुल गोयल से बात हुई है। उन्होंने कमेटी के साथ विवाद पर बात करके समाधान करने का आश्वासन दिया है। सुभाष बंसल ने कहा कि बहुत जल्द निकाल मंत्री उन्हें कमेटी से बात करने समय तय करके बुलाएंगे। ताकि गुरुग्राम के कचरा को सोहना में आने रोका जा सके। बंसल ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि है शहरवासी जो चा...