गुड़गांव, सितम्बर 22 -- Gurgaon News: - दो माह में पांच बार पत्र लिखने के बाद भी नहीं मिला समाधान - वायरल, डेंगू और खांसी-जुकाम के मरीजों से अस्पताल फुल, रोजाना 800 से 850 मरीज पहुंच रहे इलाज कराने, एक ही डॉक्टर पर टिकी व्यवस्था

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सोहना, नरेश कुमार। सोहना के उपमंडलीय नागरिक अस्पताल (एसडीएच) समेत इसके अधीन आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंघौला और पलड़ा में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। वर्तमान में बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, डेंगू, चिकन पॉक्स और खांसी-जुकाम से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे अस्पतालों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि सोहना नागरिक अस्पताल और दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 800 से 850 मरीज उपचार के लिए पहुंच ...