गुड़गांव, अक्टूबर 18 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए सफेद पट्टियां खिंचना शुरू कर दिया है। ताकि कोहरे में भी वाहन चालकों को सड़क की लाइन साफ नजर आ सके। सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। आने वाले कुछ दिनों में कोहरा भी छाने लगेगा। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग पर सफेद पट्टी खिंचने का अभियान शुरु कर दिया है। उक्त सफेद पट्टी यातायात नियमों के अनुसार वाहनों चालकों को सही रास्ता दिखाने के लिए होती है। ताकि वाहन चालक सड़क पर चलते समय अपनी लेन से भटके नहीं। सोहना से गुरुग्राम के राजीव चौक तक की दूरी करीब 22 किलोमीटर की है।

कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए सफेद पट्टियां सड़क हादसों में कमी सर्दी के मौसम में कोहरा छा...