गुड़गांव, अगस्त 6 -- Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड 21 स्थित हिलटोन सोसाइटी के निर्माणाधीन भवन की सीढ़ियों में सदिग्ध हालत में 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के गले व सिर पर चोट निशान पाए गए है। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। वार्ड 20 की बांध कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय दीपक बुधवार की शाम को अपने घर से बाहर घूमने के लिए पैदल निकला था। देर रात तक वापस न आने पर उसके छोटे भाई बिल्लू और उसकी मां ने काफी जगह तलाश किया। लेकिन दीपक का कोई सुराग नहीं लग पाया। गुरुवार सुबह दीपक के परिजनों को हिलटोन सोसाइटी से फोन आया और दीपक निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल की सीढ़ियों पर मृत पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिज...